पुणे में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के खिलाफ छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. छात्र एमपीएससी चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ गए हैं. उनके समर्थन में अब कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार गुट) जैसी बड़ी राजनीतिक पार्टियां भी आ गई हैं. छात्र परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, भर्ती में लगातार हो रही देरी और आयोग के कामकाज को लेकर बेहद नाराज हैं. उनका यह विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है.