केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. जांच को और मजबूत करने के लिए पुणे पुलिस ने कोर्ट से सिया गोयल और चेतन चौधरी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगी है. इस टेस्ट के जरिए पुलिस दोनों आरोपियों के बयानों की सच्चाई परखना चाहती है. हालांकि, पॉलीग्राफ टेस्ट केवल अदालत की अनुमति और आरोपियों की सहमति के बाद ही कराया जा सकता है.