scorecardresearch
 
Advertisement

साहिल सुसाइड केस: IIT बॉम्बे के परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज आया सामने, देखें

साहिल सुसाइड केस: IIT बॉम्बे के परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज आया सामने, देखें

आईआईटी बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की खुदकुशी के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है. अब इस मामले से जुड़ा परीक्षा हॉल का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह वीडियो 18 सितंबर का है, जिस दिन सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही थीं. इस सीसीटीवी फुटेज में साहिल वाकोडे को परीक्षा केंद्र में सबसे आगे वाली कतार में उत्तर लिखते हुए देखा जा सकता है. इसी दौरान, इनविजिलेटर प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला भी वहां मौजूद थे और परीक्षा हॉल की निगरानी कर रहे थे. फुटेज में प्रोफेसर दुल्ला साहिल के पास जाते हैं, उससे कुछ बात करते हैं, जिसके बाद साहिल अपनी आंसर शीट सौंपकर परीक्षा कक्ष से बाहर चला जाता है.

Advertisement
Advertisement