scorecardresearch
 
Advertisement

IIT बॉम्बे सुसाइड केस: छात्र का आखिरी CCTV फुटेज आया सामने, जांच हुई तेज

IIT बॉम्बे सुसाइड केस: छात्र का आखिरी CCTV फुटेज आया सामने, जांच हुई तेज

आईआईटी बॉम्बे में एक छात्र के कथित आत्महत्या मामले की जांच अब काफी तेज हो गई है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है. इस मामले में जांच टीम ने छात्र साहिल वाघमोडे के परीक्षा हॉल से लेकर उसके हॉस्टल तक के पूरे रास्ते के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच से कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं. पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी में साहिल को परीक्षा हॉल में जाते हुए और वहां परीक्षा देते हुए देखा गया है.

Advertisement
Advertisement