scorecardresearch
 
Advertisement

IIT बॉम्बे छात्र सुसाइड केस में प्रो. दुल्ला छुट्टी पर भेजे गए, जांच कमेटी गठित

IIT बॉम्बे छात्र सुसाइड केस में प्रो. दुल्ला छुट्टी पर भेजे गए, जांच कमेटी गठित

आईआईटी बॉम्बे में बीटेक के छात्र साहिल वाकोडे की खुदकुशी के मामले ने मुंबई से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है. इस दुखद घटना के बाद छात्र के माता-पिता ने न्याय की गुहार लगाई है और गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि साहिल को जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था. इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और आईआईटी बॉम्बे प्रशासन दोनों स्तरों पर जांच चल रही है. प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए प्रोफेसर सूर्य नारायण दुल्ला को डीन के पद से हटाने के बाद अब छुट्टी पर भेज दिया है. साथ ही इस मामले की जांच के लिए दस सदस्यीय एक विशेष पैनल का गठन किया गया है, जो एक हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. दूसरी तरफ, मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी जांच तेज कर दी है और प्रोफेसर सूर्य नारायण दुल्ला को पूछताछ के लिए समन भेजा है. पुलिस ने साहिल के माता-पिता के बयान दर्ज कर लिए हैं और हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले लिए हैं. इस दुखद घटना ने देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में छात्रों पर बढ़ते दबाव और जातिगत भेदभाव के मुद्दों को फिर से चर्चा में ला दिया है. आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में देश के प्रमुख आईआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. इस बीच, पान आईआईटी एल्युमिनी इंडिया ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और सभी से परिसरों को राजनीति से दूर रखने की अपील की है ताकि इन प्रतिष्ठित संस्थानों की साख बनी रहे.

Advertisement
Advertisement