आईआईटी बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अब तक छह लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. इनमें वो तीन छात्र भी शामिल हैं जो साहिल के बेहद करीबी माने जा रहे थे. हालांकि, जांच अधिकारियों ने अभी तक आरोपी प्रोफेसर सूर्य नारायण दुल्ला का बयान दर्ज नहीं किया है.