मुंबई के मलाड इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परिवार ने अपने बुजुर्ग सदस्य के शव को पिछले 4 साल से एक क्लिनिक के फ्रीजर में छिपाकर रखा हुआ था. परिवार का मानना था कि बुजुर्ग फिर से जीवित हो जाएंगे. आखिरकार अब पुलिस की दखल के बाद बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की मौत साल 2022 में ही हो गई थी.