मुंबई में इस समय गणपति उत्सव की भारी धूम देखने को मिल रही है. चारों ओर बप्पा के आगमन की खुशी और उत्साह का माहौल है. इसी पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. इस विशेष धार्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे.