विवादित धर्मगुरु राधे मां पर कानून का शिकंजा कसता ही जा रहा है. बुधवार को उन्हें कांदीवली पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी होगी जहां उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज है.
राधे मां कांदीवली पुलिस स्टेशन के लिए निकल चुकी हैं और उन्हें एक बार फिर पुलिस पूछताछ का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि कांदीवली पुलिस पिछले शुक्रवार को भी कर चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, तब पुलिस ने उनसे कुल 70 सवाल पूछे थे.
Dowry case: Radhe Maa arrives at Kandivali Police station in Mumbai for questioning
— ANI (@ANI_news)
हर बुधवार होना होगा थाने में पेश
मूल रूप से पंजाब की रहने वाली राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर देश की ग्लैमरस धर्मगुरुओं में से एक हैं. हमेशा पारंपरिक परिधान और गहनों से लदी रहने वाली राधे मां का हाल ही में ग्लैमरस अवतार नजर आया था, जिसमें वह नए जमाने के कपड़े पहनकर फिल्मी गाने नाचती दिख रही थीं. यह वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई की एक वकील ने राधे मां पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी कर दी थी.