scorecardresearch
 

इस विदेशी नेता के साथ मुंबई दौरे पर होंगे PM मोदी... ट्रैफिक में हुए ये बड़े बदलाव

17 फरवरी 2026 को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है. इसके चलते शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कई मार्गों पर प्रतिबंधों की जानकारी दी है.

Advertisement
X
मुंबई में 17 फरवरी को मोदी-मैक्रों की मुलाकात होगी. (Photo: PTI)
मुंबई में 17 फरवरी को मोदी-मैक्रों की मुलाकात होगी. (Photo: PTI)

17 फरवरी 2026 को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात होने जा रही है. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात से भारत-यूरोप संबंधों को नई दिशा मिलने वाली है. रक्षा, इंडो-पैसिफिक और टेक्नोलॉजी सहयोग इस बातचीत के प्रमुख एजेंडा माने जा रहे हैं. 

PM  मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति की इस खास मुलाकात के चलते मुंबई में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए 17 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक वाकोला फ्लाईओवर से दहिसर टोल नाका के बीच वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की उत्तर और दक्षिण, दोनों दिशाओं की लेन पर सभी भारी मोटर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और वीवीआईपी सुरक्षा वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहन पर प्रतिबंध लगाया गया है.  

यह भी पढ़ें: AI समिट के कारण आज दिल्ली में कई सड़कें रहेंगी बंद, निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Mumbai-Traffic Police
Mumbai-Traffic Police

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और असुविधाओं से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अजीत बोरहाडे ने मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 115 के तहत यह अधिसूचना जारी की है.
 
पुलिस ने चेतावनी दी है कि ट्रैफिक प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ Motor Vehicles Act, के तहत कार्रवाई की जाएगी. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे दौरे के दिन ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए प्रशासन का सहयोग करें.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement