scorecardresearch
 

डर, धोखा और ठगी... काला जादू का झांसा देकर महिला से वसूले लाखों, 'टनटन बाबा' और 'लहरी बाबा' गिरफ्तार

नवी मुंबई में काला जादू और अघोरी पूजा के नाम पर महिला से 1.90 लाख रुपये ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने खुद को बाबा बताकर झांसा दिया था. शिकायत के बाद पुलिस ने नासिक में जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा. मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

Advertisement
X
 1.90 लाख रुपये की ठगी.(Photo: Screengrab)
 1.90 लाख रुपये की ठगी.(Photo: Screengrab)

नवी मुंबई में काला जादू और अघोरी पूजा-पाठ के नाम पर महिला से ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एनआरआई सागरी पुलिस स्टेशन की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने खुद को बाबा बताकर महिला को उसकी परेशानियों का झूठा कारण बताया.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला से कहा कि उस पर काला जादू किया गया है और समस्याओं से मुक्ति के लिए विशेष पूजा-पाठ कराने की जरूरत है. इस बहाने आरोपियों ने महिला को कई तरह की धार्मिक और अघोरी विधियां कराने का झांसा दिया और उससे बड़ी रकम ऐंठ ली.

यह भी पढ़ें: आपसी विवाद में कत्ल कर फेंक दी थी लाश... नवी मुंबई हत्याकांड में सामने आई कहानी

जांच में सामने आया कि महिला ने नकद और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए आरोपियों को कुल करीब 1 लाख 90 हजार रुपये दिए. बाद में ठगी का एहसास होने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत मिलते ही तेज जांच शुरू

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तेजी से जांच शुरू कर दी और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के नासिक इलाके में होने की जानकारी मिली. इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से जाल बिछाकर कार्रवाई की गई.

Advertisement

इस ऑपरेशन के दौरान अर्जुन भारत चव्हाण उर्फ 'टनटन बाबा' (29) और सागर शिवाजी शिंदे उर्फ ‘एकलहारी बाबा’ (24) को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है.

गंभीर धाराओं में केस दर्ज, जांच जारी

डिप्टी कमिश्नर अमित काले ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4), 3(5) और महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय, अघोरी प्रथा और जादू-टोना रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या गिरफ्तार आरोपियों ने अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगा है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे नकली बाबाओं के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें. यह घटना अंधविश्वास से सावधान रहने की जरूरत को फिर से रेखांकित करती है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट-निलेश एन. पाटिल.
Live TV

Advertisement
Advertisement