scorecardresearch
 

महाराष्ट्र: मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड, NCP नेता पर केस दर्ज

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया. बताया जाता है कि छात्रा एक प्राइवेट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और किराए के कमरे में रह रही थी.

Advertisement
X
मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने दी जान. (Photo: Representational )
मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने दी जान. (Photo: Representational )

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक प्राइवेट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की 25 साल की स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने एक लोकल NCP लीडर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक एक छात्रा जिसके माता-पिता ईंट भट्टे में मज़दूरी करते हैं, पिछले दो साल से शहर के हुडको इलाके में एक प्राइवेट हॉस्टल में रह रही थी.

सेकंड ईयर की स्टूडेंट शुक्रवार को अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली. पुलिस ने बताया कि हॉस्टल NCP लीडर जीवन घोगरे पाटिल का है, जो नांदेड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में विपक्ष के पूर्व नेता थे. पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि हॉस्टल मालिक पिछले आठ से दस महीनों से उनकी बेटी पर बकाया हॉस्टल फीस के लिए बार-बार दबाव डाल रहा था.

यह भी पढ़ें: परिवार से परेशान यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश? लाइव स्ट्रीम पर डिवाइडर में ठोकी गाड़ी

हॉस्टल में रहती हैं 40 से ज्यादा लड़कियां

पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अक्सर बकाया फीस मांगता था और मेरी बेटी को मानसिक रूप से परेशान करता था. दबाव न सह पाने के कारण, उसने यह कदम उठाया. एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर नांदेड़ ग्रामीण पुलिस ने घोगरे पाटिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement

पुलिस ने कहा कि हॉस्टल में 40 से ज़्यादा लड़कियां रह रही हैं. हर स्टूडेंट हर महीने लगभग 2,500 रुपये देती है. वहीं कुछ छात्राओं से इससे भी ज्यादा रेंट लिया जाता है. 

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement