scorecardresearch
 

नागपुर धर्मांतरण केस: तीसरा आरोपी अब भी फरार, सामने आया था चीखती युवती का वीडियो

नागपुर में वायुसेना जवान की पत्नी से कथित धर्मांतरण, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में तीसरा आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसे पकड़ने गई सोनेगांव पुलिस की टीम मध्य प्रदेश से खाली हाथ लौट आई. वहीं वायरल वीडियो बनाने वाली महिला की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है, जिससे मामले में नए खुलासों की उम्मीद बढ़ गई है.

Advertisement
X
नागपुर धर्मांतरण केस (Photo: itg)
नागपुर धर्मांतरण केस (Photo: itg)

महाराष्ट्र के नागपुर में  हाल में सामने आए भारतीय वायुसेना के जवान की 24 साल की पत्नी के धर्मांतरण और अत्याचार मामले में तीसरा आरोपी अब भी फरार है. उसे गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया में गई नागपुर के सोनेगांव पुलिस थाने की टीम खाली हाथ लौट आई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे धर्मांतरण का वीडियो एक महिला ने बनाने की जानकारी निकलकर सामने आ रही है. इस महिला का बयान पुलिस दर्ज करेगी.

तीसरा आरोपी अब भी फरार

धर्मांतरण मामले में तीसरे आरोपी हजरत मौलाना निवासी तामिया, छिंदवाड़ा को गिरफ्तार करने के लिए सोनेगांव पुलिस की टीम रवाना की गई थी. लेकिन मौलाना अपने निवास पर नहीं मिला, जिसके कारण पुलिस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा. पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के बयान और मौलाना की गिरफ्तारी के बाद इस धर्मांतरण मामले की सच्चाई सामने आने की संभावना है.

इस मामले में सोनेगांव पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर 26 साल का आरोपी अय्याज ताज मदर और 30 साल के अमीन शेख को गिरफ्तार किया है. उनकी पुलिस रिमांड आज ( बुधवार) को समाप्त हो रही है. इसके बाद पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर फिर से पुलिस रिमांड की मांग करेगी. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को रिकॉर्ड करने वाली महिला को भी सोनेगांव पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि, उसके उपस्थित न होने के कारण पुलिस उसके घर जाकर बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है.

Advertisement

प्लॉट खरीदने के बहाने फंसाया

बता दें कि पहले ही दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, पीड़िता एक विवाहित महिला है, जिसके पति भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं और फिलहाल दूसरे शहर में तैनात हैं. महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करती है. आरोप है कि फरवरी 2025 में उसके पुराने क्लासमेट अय्याज ने प्लॉट खरीदने का बहाना बनाकर उससे संपर्क किया.

नशा दिया और रेप कर बनाया वीडियो

महिला का दावा है कि अय्याज उसे वर्धा रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसे जूस में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया. पीड़िता के मुताबिक, बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान वीडियो तथा तस्वीरें भी बना लीं. महिला का आरोप है कि बाद में इन्हीं आपत्तिजनक वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा. शिकायत में यह भी कहा गया है कि ब्लैकमेल कर उससे 3 लाख 9 हजार रुपये की रकम भी ऐंठ ली गई.

धर्म परिवर्तन की प्रक्रियाएं और अनुष्ठान

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर लगातार मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव बना रहा था. शिकायत के मुताबिक, धर्म परिवर्तन के नाम पर उससे कई धार्मिक प्रक्रियाएं और अनुष्ठान भी कराए गए. इस बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला के साथ कलमा पढ़ते हुए और उस पर फूंक मारते हुए दिखाई दे रहा है.

Advertisement

महिला के अनुसार, 31 मई को आरोपी उसे नागपुर के कलमेश्वर इलाके में ले गया, जहां उसकी मुलाकात आमीन शेख और एक मौलाना से कराई गई. आरोप है कि इसके बाद तीनों उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए और कुछ धार्मिक अनुष्ठान करवाकर यह दावा किया कि उसका धर्म परिवर्तन हो चुका है.

कैसे खुला मामला?

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस घटना के बाद आरोपियों ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. भय और दबाव के कारण महिला लंबे समय तक चुप रही और किसी को पूरी जानकारी नहीं दे सकी. मामले का खुलासा तब हुआ, जब उसका पति तीन दिन पहले ड्यूटी से घर लौटा. महिला ने उन्हें पूरी घटना बताई, जिसके बाद दोनों सोनगांव पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की. पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन वसूली, धर्म परिवर्तन के प्रयास तथा महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू प्रतिषेध कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. जांच के दौरान अय्याज ताज मदारे और आमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement