देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वर्ली इलाके में 33 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है. बिल्डिंग की 32वीं मंजिल पर आग लगी है, मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ी पहुंच चुकी है. आग इतनी भयानक है कि ऊपर की दो-तीन मंजिलों पर यह फैल गई है.
आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल 95 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
: Level III fire breaks out in Beau Monde Towers in Worli's Prabhadevi locality. Firefighting operations underway.
— ANI (@ANI)
यह बिल्डिंग वर्ली के वीर सावरकर मार्ग पर मौजूद है. अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है. बिल्डिंग का नाम Beaumonde बताया जा रहा है. इसी बिल्डिंग में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी घर है. दीपिका इस बिल्डिंग में 26वें फ्लोर पर रहती हैं.

बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर 90-95 लोगों को सुरक्षित रूप से बचा लिया है. मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा कई एम्बुलेंस भी पहुंच गई हैं.
Level II fire which had broken out in Beau Monde Towers in Worli's Prabhadevi, now becomes a level III fire. Firefighting operations underway.
— ANI (@ANI)
— Arijeet (@A_Borthakur)
कुछ दिन पहले लगी थी सिंधिया हाउस में आग
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुंबई के सिंधिया हाउस में भीषण आग लग गई थी. सिंधिया हाउस की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी थी. इस बिल्डिंग में आयकर विभाग का दफ्तर है. आग लगने के बाद इस बिल्डिंग में करीब चार से पांच लोग फंस गए थे, जिन्हें बाद में बचा लिया गया.