scorecardresearch
 

मीरा रोड में एमडी ड्रग्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 13.61 करोड़ का माल जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार

मीरा रोड में क्राइम ब्रांच ने बड़े एमडी ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 13.61 करोड़ रुपये कीमत की 6 किलो 773 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है. मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई मुंबई, मीरा रोड और गुजरात तक फैले नेटवर्क पर की गई.

Advertisement
X
एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़. (Photo: Screengrab)
एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़. (Photo: Screengrab)

मीरा रोड इलाके में व्यावसायिक स्तर पर चल रहे एक बड़े एमडी ड्रग्स रैकेट का क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 13 करोड़ 61 लाख 38 हजार 480 रुपये कीमत की 6 किलो 773 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है. मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, 4 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब तीन बजकर पांच मिनट पर नयानगर, मीरा रोड पूर्व स्थित छेड़ा आदर्श बिल्डिंग इलाके में एक घर पर छापा मारा गया. 

छापेमारी के दौरान फिरदोस अरबाज कुरैशी नाम की महिला के घर से 1 किलो 324 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई. बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 2 करोड़ 66 लाख 17 हजार 280 रुपये आंकी गई है. जांच में सामने आया कि बरामद ड्रग्स फिरदोस के पति अरबाज वकील कुरैशी का था. इसके बाद नयानगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8(क), 21(क), 22(क) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने मुंबई, मीरा रोड और गुजरात में लगातार कार्रवाई की. जांच के दौरान एक के बाद एक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

घर में छिपाकर रखी थी एमडी ड्रग्स

गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज कुरैशी, मोईज खान, अरमान राईन, सुनील यादव, मोहम्मद वसीम शेख, इरफान कुडिया, मोहम्मद अराफत अंसारी, खालदा अंसारी और आकाश यादव शामिल हैं. पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि यह गिरोह बड़े स्तर पर एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में शामिल था. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसका नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है.

Advertisement

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
 

यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, पुलिस उपायुक्त संदीप डोईफोडे और सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाळ के मार्गदर्शन में की गई. क्राइम ब्रांच यूनिट-4 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख और उनकी टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement