महाराष्ट्र के जलगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां पर कुछ पुलिसवालों ने एक महिला हॉस्टल में लड़कियों के जबरन कपड़े उतरवाए और उनसे डांस करवाया.
बुधवार को विधायक श्वेता महाले ने इस मसले को महाराष्ट्र के सदन में उठाया. जिसके बाद राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले में कमेटी का गठन किया है और दो दिन में रिपोर्ट पेश करने की बात कही है.
जानकारी के मुताबिक, ये मामला एक मार्च का है. जलगांव में महिला एवं बाल विभाग के द्वारा एक हॉस्टल चलाया जाता है. इसी हॉस्टल में कुछ पुलिसवालों और अन्य लोगों ने लड़कियों के जबरन कपड़े उतरवाए गए और डांस करवाया.
इस हॉस्टल में महिला एवं बाल विभाग द्वारा महिलाओं, युवतियों को शेल्टर दिया जाता है. हालांकि, इस घटना के बाद लगातार सवाल उठाए जा रहे थे जिसके बाद अब जांच बैठा दी गई है.
इस मसले को विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी उठाया गया. बीजेपी ने इस मसले पर गृह मंत्री से जवाब मांगा और तुरंत एक्शन लेने की मांग की.
महाराष्ट्रात आमच्या आयाबहिणींना नग्न केलं जात आणि गृहमंत्री म्हणतात नोंद घेतो? असं सरकार हवंय कशाला? आमच्या आयाबहिणींची अशाप्रकारे थट्टा केली जात असेल तर, राष्ट्रपती राजवटीशिवाय पर्याय नाही. - @SMungantivar
— भाजपा महाराष्ट्र (@BJP4Maharashtra)