scorecardresearch
 

स्ट्रेचर पर मरीज, साथ में रिश्तेदार... झारखंड प्लेन क्रैश से ठीक पहले की तस्वीर

झारखंड के चतरा में रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज़ की एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के मुताबिक, प्लेन में सात लोग सवार थे.

Advertisement
X
प्लेन क्रैश में दिल्ली लाए जा रहे मरीज की मौत (Photo: ITG)
प्लेन क्रैश में दिल्ली लाए जा रहे मरीज की मौत (Photo: ITG)

झारखंड के रांची से दिल्ली आ रही एक एयर एम्बुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश हो गई. टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान का संपर्क ATC से टूट गया था. एजेंसी के मुताबिक, DGCA सूत्रों ने बताया कि सोमवार को झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक के कसरिया पंचायत में एक मेडिकल चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें दो क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे.

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) के मुताबिक, रेडबर्ड एयरवेज़ प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV शाम 7:11 बजे रांची से निकला था. इसके कुछ ही देर बाद शाम 7:34 बजे एयर एम्बुलेंस का कोलकाता से कम्युनिकेशन और RADAR कॉन्टैक्ट टूट गया. 

DGCA ने बताया, "23.02.2026 को रेडबर्ड एयरवेज़ प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV, जो सेक्टर 'रांची-दिल्ली' पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) फ्लाइट चला रहा था, झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक के कसरिया पंचायत में क्रैश हो गया. इसमें दो क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे.

दिल्ली लाए जा रहे मरीज की मौत

प्लेन में सवार उस मरीज की मौत हो गई है, जिसे इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है. मरीज की पहचान 41 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें बर्न इंजरी हुई थी. प्लेन टेकऑफ के कुछ ही देर पहले की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें मरीज नजर आ रहा है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि स्ट्रेचर पर मरीज लेटा हुआ और उसके साथ में रिश्तेदार खड़े हैं. किसी को नहीं पता था कि दिल्ली का सफर आज पूरा नहीं होने वाला है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, मरीज की मौत, विमान में सात लोग थे सवार

रांची एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया, "एक मेडिकल फ़्लाइट ने उड़ान भरी. अगले स्टेशन से उसका कॉन्टैक्ट हुआ, फिर कंट्रोल अगले स्टेशन को दे दिया गया. इसके बाद कॉन्टैक्ट टूट गया. प्लेन ने रांची एयरपोर्ट से कॉन्टैक्ट नहीं किया. राज्य को इस बारे में बता दिया गया है. सभी ज़रूरी SOPs को फ़ॉलो किया जा रहा है."

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement