scorecardresearch
 

झारखंड में जनगणना के लिए घोड़े पर निकले सहायक टीचर, Video

झारखंड के गढ़वा में सहायक शिक्षक मुन्ना प्रसाद गुप्ता जनगणना कार्य के लिए घोड़े पर सवार होकर निकले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण घोड़े की सवारी किफायती लगी. 16 मई से उन्हें मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य में लगाया गया है, जिसे लोग महंगाई पर व्यंग्य बता रहे हैं.

Advertisement
X
महंगाई का तगड़ा असर!(Photo: Screengrab)
महंगाई का तगड़ा असर!(Photo: Screengrab)

झारखंड के गढ़वा जिले से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर सरकारी कार्य पर भी देखने को मिला. यहां एक सहायक शिक्षक जनगणना कार्य के लिए बाइक या कार के बजाय घोड़े पर सवार होकर निकल पड़े. उनका यह अलग अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

बताया गया है कि मुन्ना प्रसाद गुप्ता राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय टाटीदिरी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं. भारत सरकार द्वारा उन्हें 16 मई से मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य में लगाया गया है. उनका कार्यक्षेत्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनघटवा क्षेत्र निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें: झारखंडः गढ़वा में कई होटलों में देह व्यापार का खुलासा, 14 जोड़े लड़के-लड़कियां पकड़े गए

जनगणना कार्य के लिए घोड़े पर सवार होकर निकलते शिक्षक की तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

महंगाई बनी घोड़े की सवारी की वजह

मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. इसी वजह से उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र तक पहुंचने के लिए घोड़े का सहारा लिया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि जब ईंधन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, तब घोड़े की सवारी उन्हें ज्यादा किफायती और सुविधाजनक विकल्प लगी. उनके इस फैसले ने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

देखें वीडियो...

इस अनोखे अंदाज ने महंगाई पर एक अलग तरह का संदेश भी दिया है, जिसे लोग देसी समाधान के रूप में देख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

घोड़े पर सवार होकर जनगणना कार्य के लिए निकलते शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे महंगाई पर व्यंग्य और जमीनी हकीकत से जुड़ी तस्वीर बता रहे हैं.

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शिक्षक की सादगी और उनके अनोखे तरीके की सराहना भी की है. इस घटना ने महंगाई और सरकारी कार्यों पर उसके प्रभाव को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement