scorecardresearch
 

तेज आवाज के साथ फटी जमीन, विद्यालय परिसर में भू-धंसान से इलाके में दहशत

कोयला चोर सैकड़ों मीटर की खुदाई करते हैं, इस कारण मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा होता रहता है. निरसा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी हैं. पुलिस लगातार कार्रवाई करती रहती है, लेकिन कोयले के अवैध कारोबारी अवैध खुदाई को अंजाम देते रहते हैं

Advertisement
X
भू-धंसान से इलाके में दहशत (फाइल फोटो)
भू-धंसान से इलाके में दहशत (फाइल फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • भू-धंसान से इलाके में फैली दहशत
  • कोरोना की वजह से बंद था विद्यालय

झारखंड के धनबाद में निरसा थाना अंतर्गत हड़ियाजाम पंचायत के कुहूका बस्ती के प्राथमिक विद्यालय परिसर में तेज आवाज के साथ भू-धंसान हुआ. इससे विद्यालय परिसर में लगभग 60 फीट जमीन धंस गई और 30 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया.

गनीमत यह रही कि कोरोना काल के कारण विद्यालय बंद था और इसलिए एक बड़ा हादसा होने से टल गया. नदी किनारे कोयला चोरों की ओर से अवैध खनन कर कोयला निकाला जाता है. जिसके कारण गोफ बनता चला जाता है.

कोयला चोर सैकड़ों मीटर की खुदाई करते हैं, इस कारण मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा होता रहता है. निरसा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी हैं.

पुलिस लगातार कार्रवाई करती रहती है, लेकिन कोयले के अवैध कारोबारी अलग-अलग जगह अपना ठिकाना बनाकर अवैध खुदाई को अंजाम देते हैं और अवैध कोयला उत्खनन करते हैं. इस कारण आए दिन निरसा क्षेत्र में भू धंसान होता रहता है. 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement