scorecardresearch
 

केंद्र सरकार को समर्थन देना जारी रखेगा JMM: सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा है कि वे केंद्र की यूपीए सरकार को समर्थन देना जारी रखेंगे.

Advertisement
X
शिबू सोरेन
शिबू सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा है कि वे केंद्र की यूपीए सरकार को समर्थन देना जारी रखेंगे.

हालांकि संवाददाताओं से बातचीत में सोरेन ने कहा कि वे उन नीतियों के खिलाफ हैं, जिससे आम आदमी को नुकसान होता है. उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से बात करेंगे और उनसे झारखंड में उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाली दर पर 3 अतिरिक्त एलपीजी सिलिंडर देने को कहेंगे.

राज्य में सत्ताधारी गठबंधन की समन्वय समिति के अध्यक्ष सोरेन ने केंद्र से अनुरोध किया कि वह झारखंड के किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम करे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement