जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया है. कोटका के चिल इलाके में एक पहाड़ी गुफा से नौ यूजीएल ग्रेनेड, एके-47 की मैगजीन और 18 कारतूस बरामद किए गए हैं. हथियार मिलने के बाद ठिकाने को नष्ट कर दिया गया और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.