जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर राजनीतिक घमासान के केंद्र में आ गए हैं. फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे बीजेपी समेत उनकी सहयोगी पार्टियां भी नाराज हो गई हैं. केंद्र सरकार पर निशाना साधते-साधते फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान के पक्ष में बोलते नजर आए.