श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी के असंतुष्ट विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के बाद फारूक अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत की सभी खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग सोचते हैं कि वे नेशनल कॉन्फ्रेंस को तोड़ सकते हैं, वे कभी कामयाब नहीं होंगे.