scorecardresearch
 
Advertisement

'नेशनल कॉन्फ्रेंस में नहीं कोई बगावत', नाराज विधायकों से मिलकर बोले फारूक अब्दुल्ला

'नेशनल कॉन्फ्रेंस में नहीं कोई बगावत', नाराज विधायकों से मिलकर बोले फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अंदर जारी संकट की खबरों के बीच पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने स्थिति को संभाल लिया है. फारूक अब्दुल्ला ने अपने आवास पर नाराज विधायकों के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक में उन्होंने विधायकों की सभी समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह की बगावत की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग नेशनल कॉन्फ्रेंस को तोड़ने का सपना देख रहे हैं, वे कभी सफल नहीं होंगे.

Advertisement
Advertisement