scorecardresearch
 
Advertisement

क्या है सरला भट्ट मर्डर केस, ज‍िसमें यासीन मलिक के ख‍िलाफ म‍िले सबूत, जानें

क्या है सरला भट्ट मर्डर केस, ज‍िसमें यासीन मलिक के ख‍िलाफ म‍िले सबूत, जानें

जम्मू-कश्मीर के चर्चित सरला भट्ट हत्याकांड में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जा सकती है. सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने इस मामले में 737 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट तैयार की है, जिसमें यासीन मलिक समेत चार अन्य लोगों की भूमिका की पुष्टि की गई है. जांच एजेंसी ने मौखिक, फॉरेंसिक, मेडिकल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को एकत्र कर चार्जशीट तैयार की है. बताया जा रहा है कि एसआईए जल्द ही इसे अदालत में दाखिल करेगी, जिससे इस बहुचर्चित मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

Advertisement
Advertisement