बकरीद के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर सरकार कानून व्यवस्था पर नियंत्रण रखने के लिए हर संभव कदम उठा रही है. इंटरनेट और डाटा सर्विस पर बैन लगाने के बाद सरकार ने अलगाववादी नेताओं यासीन मलिक और मीरवाइज उमर फारूक को घर में नजरबंद कर दिया है.
Separatist leaders Yasin Malik and Mirwaiz Umar Farooq put under house arrest.
— ANI (@ANI_news)
राज्य में बीफ बैन के हाईकोर्ट के से ही विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कुछ प्रदर्शनकारियों ने बीते शुक्रवार पाकिस्तान के झंडे भी लहराए थे. अलगाववादियों की ओर से लगातार हो रही ऐसी गतिविधियों के चलते सरकार किसी तरह की अनहोनी टालने की पूरी कोशिश कर रही है.