scorecardresearch
 

ऑपरेशन बालाकोट में दो आतंकी ढेर, मॉडिफाइड AK-56 के साथ ये हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है. इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है. इसमें एक मॉडिफाइड AK-56 भी है. सुरक्षाबल अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

Advertisement
X
मारे गए आतंकियों के पास से बरामद हथियार
मारे गए आतंकियों के पास से बरामद हथियार

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने आतंकी घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है. सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन बालाकोट के तहत जम्मू-कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है. मारे गए आतंकियों के पास से हथियार, गोला बारूद व अन्य सामग्री मिली है.

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे सैनिकों ने बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दो आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी. तुंरत ही नियंत्रण रेखा और बाड़ पर सैनिकों को सतर्क कर दिया गया. 

करीब 7 बजकर 45 मिनट पर घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों की ओर से एक जोरदार धमाका हुआ. इसके बाद लगभग 7 बजकर 50 मिनट पर सैनिकों ने बाड़ के पास हलचल देखी. इस पर आतंकवादियों पर निशाना साधा और फायरिंग शुरू की. गोलीबारी बंद होने पर सैनिकों ने उन्हें भागने से रोकने के लिए फिर से घेराबंदी की. इस दौरान क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखने के लिए क्वाडकॉप्टर और अन्य उपकरणों को लगाया गया था.

सैन्य प्रवक्ता ने आगे बताया कि सैनिकों ने रविवार रात 2 बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया. अब तक की तलाशी में दो शव, हथियार, मैगजीन, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई है. बरामद हथियार और गोला बारूद में एक एके-47 राइफल, एक मॉडिफाइड एके-56 राइफल और इसके 21 कारतूस व दो मैगजीन, एक मैगजीन और पांच कारतूस के साथ एक चाइनीज पिस्टल, दो चाइनीज हैंड ग्रेनेड, दो हाई एक्सप्लोसिव आईईडी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. अभी सर्च ऑपरेशन जारी है.

Advertisement

Operation Balakote

सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, इससे पहले 29 दिसंबर 2022 को कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे तीन आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि को देखा था. इस पर सैनिकों द्वारा कार्रवाई की गई. इस दौरान आतंकवादी जंगलों में भाग गए थे. 

Operation Balakote

इसके बाद 30 दिसंबर 2022 को इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया. यहां से दो पिस्टल, तीन मैगजीन, 24 कारतूस, एके-47 राइफल के 30 कारतूस, नाइट विजन गॉगल्स, खंजर, सर्दियों के कपड़े, रबर के दस्ताने और लंबे समय तक रहने के लिए पर्याप्त खाने की चीजें बरामद हुई थीं.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement