scorecardresearch
 

आतंकी हमले के अलर्ट के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, समय रहते किया गया Diffuse

लश्कर-ए-तैयबा ने दिल्ली में आतंकी हमले की चेतावनी दी है. इस बीच, पंजाब के अमृतसर और कश्मीर के गांदरबल में संदिग्ध बैगों से IED बरामद हुए हैं, जिन्हें बम निरोधक दस्तों ने निष्क्रिय कर दिया है. आतंकी हमले के अलर्ट के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Advertisement
X
समय रहते आईईडी को निष्क्रिय किया गया. (Photo: Representational)
समय रहते आईईडी को निष्क्रिय किया गया. (Photo: Representational)

पाकिस्तान स्थित संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने भारत में आतंकी हमले की चेतावनी दी है, जिसके बाद से कई जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. दिल्ली के लाल किला और चांदनी चौक में सुरक्षा बढ़ाई गई है. इस बीच शुक्रवार को पंजाब और कश्मीर में दो IED बरामद हुए.

पंजाब में अमृतसर के रय्या पुलिस पोस्ट के पास एक संदिग्ध बैग में एक आईईडी मिला. जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे समय रहते डिएक्टिवेट कर दिया. 

कश्मीर में गांदरबल के सफापोरा में भी एक आईईडी बरामद हुआ. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बम डिटेक्शन स्क्वाड ने आईडी को ढूंढकर उसे भी डिएक्टिवेट कर दिया. उत्तरी कश्मीर में पिछले एक सप्ताह के दौरान ये तीसरा आईडी बरामद हुआ है. इससे पहले गुरुवार को भी तंगमर्ग रोड और बारामूला में एक-एक आईडी मिला था.

समय रहते निष्क्रिय किए गए आईईडी

SSP सोहेल कासिम मीर ने इंडिया टुडे को बताया, 'पुलिस चौक के पास एक संदिग्ध बैग देखा गया था. तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और उन्होंने इसके आईईडी होने की पुष्टि की. बाद में, प्रोटोकॉल के मुताबिक इसे निष्क्रिय कर दिया गया.'

Advertisement

धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकता है लश्कर-ए-तैयबा

लश्कर-ए-तैयबा ने दिल्ली के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की संभावित आतंकी साजिश का इशारा किया है. खुफिया इनपुट से पता चला है कि संगठन पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में एक मंदिर को निशाना बना सकता है. अलर्ट जारी होने के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. तीन महीने पहले ही लाल किले के पास विस्फोट हुआ था जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में लाल किले पर हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ! UN का बड़ा खुलासा

सूत्रों के मुताबिक, संगठन कथित तौर पर भारत से इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट का बदला लेना चाहता है. 6 फरवरी को हुए इस ब्लास्ट में 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे. हालांकि, उस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement