scorecardresearch
 

जयराम ठाकुर बोले- कोरोना के साथ अर्थव्यवस्था का भी रखना होगा ख्याल, टूरिज्म नहीं रूकेगा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एक्टिव साढ़े चार हजार से अधिक हो गए हैं और मौत का आंकड़ा का बढ़ता जा रहा है, फिर भी हम हिमाचल में कोरोना के स्प्रेड को रोकने के लिए तमाम जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

Advertisement
X
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • आजतक से जयराम ठाकुर ने की खास बातचीत
  • बोले- कोरोना और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन बनाना होगा

देश के बाकी हिस्सों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना के बढ़ते केस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अबकी बार कोरोना वायरस का स्प्रेड बहुत तेज है, हिमाचल प्रदेश में एक्टिव साढ़े चार हजार से अधिक हो गए हैं और मौत का आंकड़ा का बढ़ता जा रहा है, फिर भी हम जरूरी कदम उठा रहे हैं.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य के मामले में हम फोकस होकर काम कर रहे हैं, उनकी जान को बचाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन का मतलब ये नहीं है कि कोरोना नहीं होगा, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, वैक्सीन एक माध्यम है, जो वायरस से बचने में मदद करता है.

ज्यादा सख्ती करेंगे तो टूरिस्ट नहीं आएंगे

लोगों की लापरवाही का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना को लेकर इस बार गंभीरता नहीं है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं, 2020 में हमारा बिजनेस तबाह हो गया था, इस साल लोग आ रहे हैं और घूम रहे हैं, हम सोच रहे हैं कि अगर इस बार सख्ती कर देंगे तो हमारा बिजनेस पूरी तरह से तबाह हो जाएगा.

Advertisement

कोरोना के साथ अर्थव्यवस्था भी देखना होगा

होटल और टूरिस्ट के लिए जारी एसओपी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने अपनी अर्थव्यवस्था को भी देखना होगा, एसओपी के मुताबिक ही टूरिस्ट आएंगे, होटल मालिकों को भी निर्देश दिया गया है, अगर हम टूरिस्ट पर ज्यादा नियम कानून लागू करेंगे तो वह हमारे प्रदेश में नहीं आएंगे.

होटल और टूरिस्ट के लिए जारी की गई एसओपी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि टूरिस्ट जिस होटल में आएंगे, वहां के होटल मालिकों की जिम्मेदारी होगी कि वह कोरोना के नियमों का पालन करें, अगर टूरिस्ट के अंदर कोई सिम्टम्स है तो उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा, हम पूरी तरह से मनाही नहीं कर सकते हैं, इससे होटल इंडस्ट्री तबाह हो जाएगी, हमें संतुलन की बनाने की जरूरत है.

हिमाचल में रोजाना 8 हजार से अधिक टेस्टिंग

कोरोना को रोकने के उपाय का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हमें टेस्टिंग और ट्रेसिंग को और तेज करना होगा, केस कम होते ही ट्रेसिंग कम हो गई थी, अब ट्रेसिंग को फिर से बढ़ाने की जरूरत है, हिमाचल प्रदेश में अभी रोजाना आठ हजार से अधिक टेस्टिंग की जा रही है, हिमाचल में वैक्सीनेशन बहुत तेजी से चल रहा है.

Advertisement

वैक्सीन की कमी नहीं, स्कूल 21 अप्रैल तक बंद

कोरोना वैक्सीनेशन के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वैक्सीन की कमी नहीं है, हमारे यहां वैक्सीन वेस्टेज भी बहुत कम है. उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में 21 अप्रैल तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है, बोर्डिंग स्कूल में बच्चे रह सकते हैं, लेकिन वह पॉजिटिव होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी बोर्डिंग स्कूल की होगी.

बॉर्डर पर टेस्ट करने से लोगों की बढ़ जाती है परेशानी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी हम कुछ दिन तक रूके हैं, जब हम बॉर्डर पर लोगों को रोकते हैं, तो लोगों को बड़ी दिक्कत होती है, लेकिन जिन प्रदेशों में कोरोना के अधिक मामले हैं, उनके लोगों को आने वाले समय में कोरोना टेस्ट कराकर ही प्रदेश में आने की इजाजत दी जा सकती है.

हिमाचल प्रदेश में अभी 4659 एक्टिव केस

आपको बता दें कि  पिछले तीन दिन में सूबे में करीब दो हजार केस रिपोर्ट हुए हैं. प्रदेश में शुक्रवार तक कुल संक्रमित संख्या 68173 पहुंच गई है और एक्टिव केस 4659 हैं. शुक्रवार को 7 लोगों की जान जाने से कुल मृतकों का आंकड़ा 1090 पहुंच गया है.

 

Advertisement
Advertisement