नारायणगढ़ की कांग्रेस विधायक शैली चौधरी पर राज्यसभा चुनाव 2026 में क्रॉस वोटिंग के आरोपों को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है. कांग्रेस ने उन्हें उन पांच विधायकों में शामिल किया है, जिन पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का आरोप है. हालांकि शैली चौधरी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ वोट नहीं किया. उन्होंने कांग्रेस के भीतर गहरे मतभेद होने का दावा करते हुए कहा कि असली दोषियों को बचाने के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने साफ किया कि वह शो-कॉज नोटिस का जवाब देंगी और पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है.