scorecardresearch
 
Advertisement

पंचकूला: CCTV में कैद गैंगस्टर रोह‍ित गोदारा के शूटर्स, दौड़ा-दौड़ाकर की शख्स पर फायर‍िंग

पंचकूला: CCTV में कैद गैंगस्टर रोह‍ित गोदारा के शूटर्स, दौड़ा-दौड़ाकर की शख्स पर फायर‍िंग

हरियाणा के पंचकूला में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज शूटआउट की घटना सामने आई, जहां नगर निगम पार्षद के देवर रतन लुबाना पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. हमले में रतन लुबाना घायल हो गए और इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस के अनुसार, हमलावर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. वारदात के बाद आरोपियों ने भागने के दौरान पुलिस पर भी फायरिंग की, जिसके बाद कई स्थानों पर पीछा और मुठभेड़ हुई. जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement
Advertisement