scorecardresearch
 

शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और धर्म बदलने का दबाव, आरोपी गिरफ्तार

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2022 और भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर आरोपी जाहिर पुत्र यूनुस को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
X
आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.(Photo: Screengrab)
आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.(Photo: Screengrab)

हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार, 28 मार्च को फिरोजपुर झिरका सिटी थाने में हरियाणा धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2022 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. शिकायतकर्ता महिला, जो पंजाबी निवासी बताई गई है. उसने आरोप लगाया कि आरोपी जाहिर पुत्र यूनुस ने पहले उससे ऑनलाइन दोस्ती की.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैच के विवाद में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, नूंह में कई घायल, 9 गिरफ्तार

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे मेवात क्षेत्र में बुलाया, जहां एक होटल में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया.

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाता रहा और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई.

Advertisement

शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने उसे धमकाकर वहां से भगा दिया. घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर पूरी जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

नूंह

पुलिस ने आरोपी की पहचान जाहिर पुत्र यूनुस, निवासी फिरोजपुर झिरका के रूप में की है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस जांच जारी, रिमांड पर लिया जाएगा आरोपी

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोप गंभीर हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है.

डीएसपी ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, ताकि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- क़ासिम खान.
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement