scorecardresearch
 

झज्जर में STF की बड़ी कार्रवाई, विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इंद्रपाल ढेर    

बीते रविवार को झज्जर जिले के दुजाना क्षेत्र में एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में विजय सैनी हत्याकांड के आरोपी संजय बिरधाना के करीबी सहयोगी एवं राइट हैंड इंद्रपाल को ढेर कर दिया है.

Advertisement
X
 विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इंद्रपाल ढेर (Photo: itg)
विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इंद्रपाल ढेर (Photo: itg)

हरियाणा पुलिस अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और संगठित अपराध पर निर्णायक प्रहार करने के लिए पूरी दृढ़ता, पेशेवर दक्षता एवं रणनीतिक क्षमता के साथ लगातार कार्रवाई कर रही है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए कानून को चुनौती देने वाले प्रत्येक तत्व से पूरी सख्ती के साथ निपटा जाएगा, ताकि प्रदेश में शांति, सुरक्षा एवं नागरिकों का विश्वास कायम रहे. इसी कड़ी में बीते 24 घंटों के भीतर हरियाणा पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाइयों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है.

24 घंट में दो बड़ी कार्रवाई 

शनिवार को पानीपत में 12 साल के अपहृत बच्चे को महज 11 घंटे के भीतर सकुशल बरामद करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए. वहीं रविवार को झज्जर जिले के दुजाना क्षेत्र में एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में विजय सैनी हत्याकांड के आरोपी संजय बिरधाना के करीबी सहयोगी एवं राइट हैंड इंद्रपाल को ढेर कर दिया गया.

STF यूनिट के इंस्पेक्टर घायल

मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश भी घायल हुए, जिनका उपचार जारी है. इंद्रपाल थाना सांपला, जिला रोहतक, विभिन्न संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था. उसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी तथा आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज थे और संजय बिरधाना गैंग का सक्रिय सदस्य माना जाता था. पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

Advertisement

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जीरो टॉलरेंस के विजन के अनुरूप अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार, प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई कर रही है.

कानून का राज सर्वोपरि

डीजीपी ने कहा कि पानीपत में अपहृत बच्चे की त्वरित एवं सकुशल बरामदगी तथा झज्जर में एसटीएफ की सफल कार्रवाई यह दर्शाती है कि हरियाणा पुलिस पूरी सतर्कता, तकनीकी दक्षता, पेशेवर क्षमता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अपराधियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाना हरियाणा पुलिस की प्रतिबद्धता है. अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि हरियाणा में कानून का राज सर्वोपरि है और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा.

हरियाणा पुलिस प्रदेश में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसी प्रकार निरंतर अभियान चलाती रहेगी तथा संगठित अपराध, गैंगस्टर गतिविधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement