scorecardresearch
 

दंपति ने 3 साल की बेटी के जन्मदिन पर किया सुसाइड, मासूम की बीमारी से थे परेशान

कुरुक्षेत्र में एक दंपति ने अपनी 3 साल की बीमार बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतकों में जतिंद्र कुमार, उनकी पत्नी मंजू और उनकी मासूम बेटी शामिल हैं. घटना के दिन ही बच्ची का जन्मदिन था. पुलिस के अनुसार, बेटी की बीमारी से परेशान होकर परिवार ने यह कदम उठाया.

Advertisement
X
माता-पिता ने मासूम बेटी के साथ किया सुसाइड (Photo: Screengrab)
माता-पिता ने मासूम बेटी के साथ किया सुसाइड (Photo: Screengrab)

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दंपति ने अपनी 3 साल की बेटी के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली. यह घटना उस समय हुई जब उनकी बेटी  मासूम बेटी का जन्मदिन था, जो खुशी का दिन होना चाहिए था लेकिन मातम में बदल गया. मृतकों की पहचान जतिंद्र कुमार (30), उनकी पत्नी मंजू (28) और उनकी 3 साल की बेटी अद्विका के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में काम करता था और परिवार प्रेम नगर कॉलोनी में रहता था.

सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी के एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने कमरे में देखा कि पति, पत्नी और उनकी छोटी बच्ची फांसी के फंदे से लटके हुए थे. पुलिस ने तुरंत तीनों को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बच्ची समेत दंपति ने की खुदकुशी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार अपनी बेटी की गंभीर बीमारी को लेकर काफी समय से परेशान था. पुलिस का मानना है कि इसी मानसिक तनाव के कारण माता-पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया और अपनी बेटी के साथ खुद भी जान दे दी. घटना के बाद से मृतक परिवार के घर कोहराम मचा हुआ है,. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Advertisement

घटना से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. जतिंद्र की बहन के ससुर बलबीर सिंह ने बताया कि जतिंद्र ने घटना से पहले उनके बेटे को व्हाट्सएप पर मैसेज किया था. उनका बेटा जिम में ट्रेनर है और सुबह करीब साढ़े 5 बजे उसके पास यह मैसेज आया था. मैसेज मिलने के बाद वह तुरंत अपने ससुराल पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- चंद्र प्रकाश
Live TV

Advertisement
Advertisement