टीएमसी नेता द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के बाद सत्ता और विपक्षी दलों के नेता एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं, जहां एक तरफ भाजपा नेताओं ने इस पूरे जाटों का अपमान बता रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस और अन्य नेता कई मुद्दों से जाटों के अपमान वाली बातों को जोड़ रहे हैं और बीजेपी से जवाब मांग रहे हैं.
'राकेश टिकैत और साक्षी मलिक भी हैं जाट'
अब हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री को जाटों का अपमान बताने पर प्रतिक्रिया दी है और कहा कि झुका हुआ जाट, टूटी खाक किसी काम की नहीं होती... राकेश टिकैत जाट थे, उपराष्ट्रपति को उनके आंसू नहीं दिखे... साक्षी मलिक भी जाट हैं... उपराष्ट्रपति को उनके भी आंसू नहीं दिखे.
बता दें कि बीते दिनों संसद के शीतकालीन सत्र में जबरदस्त हंगामे के बाद सैकड़ों सांसद को लंबित कर दिया गया था, जिसको लेकर विपक्षी सांसद संसद भवन के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा का सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की थी, जिस पर उपराष्ट्रपति भड़क गए थे और इसको शर्मनाक बताया था.
उन्होंने कहा कि यह एक किसान और एक समुदाय का अपमान नहीं, बल्कि राज्यसभा के सभापति के पद का निरादर है. मेरा अपमान एक जाट के रूप मेरे पद का अपमान किया है.
इस बात पर हुआ था विवाद
13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से जवाब मांग करते हुए विपक्षी सांसदों ने दोनों संसद में जबरदस्त हंगामा किया था. इसके बाद दोनों सदनों से विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया था.