scorecardresearch
 

मुरथल मामले को दबा रही है हरियाणा सरकारः आशुतोष

आप नेता आशुतोष ने कहा कि हरियाणा सरकार मुरथल मामले को दबाने की कोशिश कर रही है. पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसर शर्मनाक तरीके से ऐसी कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
X
आशुतोष ने मोदी सरकार से मुरथल मामले में दखल की अपील की
आशुतोष ने मोदी सरकार से मुरथल मामले में दखल की अपील की

हरियाणा में जारी जाट आंदोलन के दौरान सोनीपत के मुरथल में कई महिलाओं से हुए गैंगरेप की खबर पर सियासत तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने हरियाणा सरकार पर इस घटना को दबाने का आरोप लगाया है.

मामले को दबा रही है हरियाणा सरकार
आशुतोष ने कहा कि हरियाणा सरकार को दबाने की कोशिश कर रही है. पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसर शर्मनाक तरीके से ऐसी कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी सरकार हरियाणा में मानवता के खिलाफ काम कर रही है और ताकत में रहने का हक खो चुकी है.

मां-बेटी से अपराध को दबाना अमानवीय
आशुतोष ने कहा कि अगर हरियाणा में हमारी पार्टी की सरकार होती तो अबतक न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए होते. उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि खुद को देशप्रेमी कहने वाली पार्टी की सरकार को दबा रही है. वहां के आईजी पीड़ितों के परिजनों को धमकाने और दबाने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

मोदी सरकार से दखल की अपील
नेता ने मोदी सरकार इस मामले में आगे बढ़कर जांच का आदेश देने की अपील की. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार से अगर गुहार लगाई जाती है तो हम मानवता के नाते जो संभव हो पायेगा मदद करेंगे.

Advertisement
Advertisement