गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बाद पैनिक बाइंग थमने का नाम नहीं ले रही है. लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आए, हालांकि भीड़ में थोड़ी कमी जरूर दिखी. ऑफिस जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने पेट्रोल पंप पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पंप संचालकों ने लोगों को लाइन में लगाकर बारी-बारी से ईंधन देना शुरू किया है. वहीं, सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.