अहमदाबाद में एयर इंडिया के AI-171 प्लेन क्रैश को एक साल हो गए हैं. इस क्रैश में 260 लोगों की मौत हुई थी. आज भी वो खौफनाक मंजर उन लोगों के दिलो दिमाग में ताजा है जिन्होंने हादसे में अपनों को हमेशा के लिये खो दिया. सिर्फ़ 32 सेकंड और लोगों की दुनिया बदल गई. जिनकी वापसी के इंतजार में परिवार के लोग पलक पांवड़े बिछाकर बैठे थे, हादसे के बाद उन्हीं के अंतिम अवशेष खोजना पड़ा.