scorecardresearch
 

गुजरात में आभूषण लूटने के बाद लुटेरों ने नई-नवेली दुल्हन को किया अगवा

गुजरात के दाहोद में एक नई-नवेली दुल्हन से चार लाख रुपये की कीमत के गहने लूटने के बाद लुटरों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

गुजरात के दाहोद में एक से चार लाख रुपये की कीमत के गहने लूटने के बाद लुटरों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया.

यह घटना जिले के गरबदा क्षेत्र में हुई. पुलिस उपाधीक्षक हर्षद मेहता ने बताया कि महिला की एक दिन पहले ही शादी हुई थी. उसे आठ नकाबपोशों ने अगवा किया है. इन नकाबपोशों ने उसे और उसके पति सहित कई रिश्तेदारों के गहने लूट लिए.

पुलिस ने बताया कि इस बारे में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है. मामले की पड़ताल की जा रही है.

इनपुट: भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement