scorecardresearch
 

गुजरात चुनाव में जबरदस्त काम के लिए राहुल ने कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र

गुजरात कांग्रेस के मीडिया संयोजक मनीष दोशी को राहुल गांधी ने एक पत्र लिखा. उन्हें गुजरात चुनाव के दौरान अच्छा काम करने के लिये धन्यवाद किया है. राहुल गांधी ने लिखा है कि पूरा देश यह मान रहा है कि गुजरात चुनाव के नतीजों की वजह से कांग्रेस मजबूत हुई है.

Advertisement
X
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

गुजरात चुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बने राहुल गांधी कि लोकप्रियता उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी एक नया जोश भर रही है. राहुल भी कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह भरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

गुजरात कांग्रेस के मीडिया संयोजक मनीष दोशी को राहुल गांधी ने एक पत्र लिखा. उन्हें गुजरात चुनाव के दौरान अच्छा काम करने के लिये धन्यवाद किया है. राहुल गांधी ने लिखा है कि पूरा देश यह मान रहा है कि की वजह से कांग्रेस मजबूत हुई है और यह सब आप लोगों की मेहनत का नतीजा है.

आगे राहुल पत्र में लिखते हैं कि, देश में चला गया है, जो असमानता और आर्थिक लूट को बढ़ावा दे रही है और हमारे समाज में नफरत और हिंसा का बीज बो रही है. इस कठिन समय में कांग्रेस को अपनी भूमिका अदा करनी है और देश को शांति, प्रगति और प्रेम के पथ पर करना है. गांधी जी के बताए रास्ते पर ले जाना है.

Advertisement

मुझे पूरा विश्वास है आने वाले समय में आप इसी लगन ईमानदारी ओर देश सेवा के साथ के लिए मेहनत करेंगे. राहुल गांधी का ये लेटर पहली बार किसी कांग्रेसी को उनके अध्यक्ष बनने के बाद मिला है. जाहिर तौर पर यह पत्र गुजरात कांग्रेस के दफ्तर में सालों से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में मदद करेगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement