scorecardresearch
 

गुजरात: साणंद में PM मोदी का रोड शो, 22,516 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में रोड शो किया, जहां लोगों ने तिरंगे लहराकर उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने माइक्रोन टेक्नोलॉजी के 22,516 करोड़ रुपये के निवेश से बने सेमीकंडक्टर एटीएमपी प्लांट का उद्घाटन किया, जहां एसएसडी, डीआरएएम और NAND उत्पादों का निर्माण होगा.

Advertisement
X
PM मोदी ने साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर एटीएमपी प्लांट का उद्घाटन किया. (Photo: X/@narendramodi)
PM मोदी ने साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर एटीएमपी प्लांट का उद्घाटन किया. (Photo: X/@narendramodi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद जिले के साणंद शहर में रोड शो किया. जिस मार्ग से उनका काफिला गुजरा, वहां सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने तिरंगे लहराए और पीएम मोदी पर फूलों की वर्षा की.

सेमीकंडक्टर एटीएमपी का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर एटीएमपी (असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग एंड पैकेजिंग) प्लांट का उद्घाटन किया. यह एटीएमपी फैसिलिटी एसएसडी (सॉलिड स्टेट ड्राइव) स्टोरेज डिवाइस के साथ-साथ RAM प्रकार के डीआरएएम और NAND उत्पादों का निर्माण करेगी. कंपनी ने साणंद स्थित इस प्लांट में 22,516 करोड़ रुपये का निवेश किया है. 

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस का वैचारिक दिवालियापन एक्सपोज', AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट पर PM मोदी का हमला

पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात चेन्नई पहुंचे हैं, जहां से वह 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी के एक दिवसीय व्यस्त दौरे पर विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. मदुरै में वह तिरुप्परनकुंड्रम स्थित अरुल्मिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement