scorecardresearch
 

अब नरेंद्र मोदी के ही दर पर पहुंचा अमेरिका

अमेरिका ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए वीजा के दरवाजे भले ही न खोले हों, लेकिन अमेरिका के कई सांसद मोदी से मिलने के लिए गुजरात पहुंच गए है.

Advertisement
X
नरेन्द्र मोदी
नरेन्द्र मोदी

अमेरिका ने गुजरात के के लिए वीजा के दरवाजे भले ही न खोले हों, लेकिन अमेरिका के कई सांसद मोदी से मिलने के लिए गुजरात पहुंच गए है.

से मिलने पहुंचे अमेरिकी सांसदों के साथ कई बिजनेस लीडर्स भी हैं. इन सभी की गुरुवार को अहमदाबाद में मोदी से मुलाकात होनी है. इलिनुइस से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद आरोन शॉक इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं.

गुजरात सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि यह डेलीगेशन दो दिनों तक अहमदाबाद में रुकेगा और इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बात होगी.

गौरतलब है कि वार्टन विश्वविद्यालय द्वारा नरेंद्र मोदी को दिया गया निमंत्रण वापस लेने के बाद इस पर सियासी हलकों में भी प्रतिक्रिया देखी गई थी. पहले इसे नरेंद्र मोदी की 'सीमित' लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement