scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली के सरिता विहार में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत और 3 गंभीर रूप से घायल

दिल्ली के सरिता विहार में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत और 3 गंभीर रूप से घायल

दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग सड़क पर ट्रैफिक पुलिस के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम कर रहे थे. मृतकों के परिजनों का कहना है कि काम के दौरान उनके पास कोई सेफ्टी कवच या सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं था. हादसे के बाद घटना स्थल पर भारी अफरा-तफरी मच गई. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
Advertisement