दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक तेज रफ्तार कार सवार महिला ने सड़क किनारे जा रहे एक बुजुर्ग दंपत्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भयानक हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरे और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.