दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास स्थित करीब 150 एकड़ में फैले एक विशाल पार्क में सोमवार की रात को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां अपने जन्मदिन पर दोस्त के साथ आई एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ तीन बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पार्क की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है क्योंकि इतने बड़े पार्क की रखवाली के लिए केवल 8 गार्ड तैनात थे और एंट्री-एग्जिट गेट पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था.