दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड पर केंद्र सरकार के भूमि और विकास कार्यालय (L&DO) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिसर को सील कर दिया है. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुख्य प्रवेश द्वार पर सील लगाई और नोटिस भी चस्पा किया. यह जमीन कभी जयपुर राजघराने द्वारा दिल्ली पोलो एसोसिएशन को दी गई थी, लेकिन सरकार का दावा है कि इसकी लीज वर्ष 1993 में समाप्त हो चुकी थी और इसके बाद से जमीन पर अवैध कब्जा बना हुआ था. मामले को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही थी, लेकिन अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने लगभग 68 एकड़ में फैली इस भूमि का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है.