एक तरफ जहां बुलडोजर से घर और तोड़े दुकानें तोड़ी जा रही थी तो वहीं दूसरी ओर एक छोटा लड़का अपनी पिता की टूटी हुई दुकान से बिखरे हुए सिक्के गुल्लक से उठा रहा था. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. दंगों में जहां एक ओर हिंसा और तोड़फोड़ को तस्वीरें सामने आती है तो वहीं दूसरी ओर ऐसी तस्वीरें भी सामने आती है जो बेहद मार्मिक होती हैं और दिल को छू जाती है. आज तक की टीम इस बच्चे तक पहुंची और इससे बात की. बारह साल के आसिफ ने पूरा वाकया सुनाया. उसने कहा कि पुलिस पापा को मार रही थी और मैं रोते रोते पैसे उठा रहा था. देखें दिल्ली से तेजश्री पुरंदरे की ये रिपोर्ट.