scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली में महिला सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम, शुरू हुआ ऑल-वुमन पुलिस स्टेशन

दिल्ली में महिला सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम, शुरू हुआ ऑल-वुमन पुलिस स्टेशन

राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई मजबूती देते हुए पहले पूर्ण महिला पुलिस थाने की शुरुआत की गई है. सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थापित इस विशेष थाने में जांच अधिकारी से लेकर सिपाही तक सभी पदों पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी. अधिकारियों के अनुसार, यह थाना महिलाओं से जुड़े अपराधों की शिकायतों, जांच और पीड़ितों को संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस करेगा. यहां घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध और महिलाओं के खिलाफ अन्य मामलों की सुनवाई के साथ काउंसलिंग और कानूनी सहायता की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

Advertisement
Advertisement