दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन के दौरान एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग (सीईसी) के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इससे पहले भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुए थे.