scorecardresearch
 
Advertisement

बातचीत के बहाने लड़की के भाई ने बुलाया, चाकू से गोदा, युवक ने दम तोड़ा

बातचीत के बहाने लड़की के भाई ने बुलाया, चाकू से गोदा, युवक ने दम तोड़ा

दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि वारदात के पीछे प्रेम संबंध को लेकर विवाद था. आरोप है कि युवती के भाई ने किशोर को बातचीत के बहाने बुलाया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल किशोर को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
Advertisement